लोकप्रिय पोस्ट

शनिवार, अक्तूबर 16, 2010

वो तस्सवुर में हमारे जो आये होंगे


वो तस्सवुर में हमारे जो आये होंगे 
हम बेसबब ही फिर मुस्कराये होंगे 

हवाओं में कैसी खुशबू की लहर उठी 
शायद उसके गेसू कहीं लहराये होंगे 

पायलों के साज़, चूड़ियों के तरन्नुम
सबने बज़्म में नगमे, मेरे गाये होंगे 

अंगडाईयों के वो खुशनुमा तबस्सुम 
शब्-ए-आलम पे नई सहर लाये होंगे 

बर्क-जदा रहती है शोख नजर उनकी 
जिधर डाली होगी शोले भड़काये होंगे 

कोहसारों से क्या ये रिसा है आब सा 
छू के उसने शायद संग पिघलाये होंगे 

मासूम चेहरे पे हैं हजारों तजल्लियां 
आईना देख के खुद भी शरमाये होंगे 

क्या बयां करे तारीफ में 'राज़' तुमसे 
काफिर भी सजदे में सर झुकाये होंगे