लोकप्रिय पोस्ट

रविवार, सितंबर 08, 2013

गधों का हिन्दुस्तान



मूर्खों का मूर्खिस्तान 
गधों का हिन्दुस्तान
हैं हिंदू, हैं मुसलमान  
नहीं रहा कोई इंसान

पत्थर में बसे देवता 
हाथी जैसा भगवान् 
गधों का हिन्दुस्तान 

कालर है खूब सफ़ेद 
दिल से पर बेईमान 
गधों का हिन्दुस्तान 

सीखे कभी ना कुछ 
बांचे गीता कुरआन 
गधों का हिन्दुस्तान 

फौजी को ना ये पूछें 
हीरो इनका सलमान 
गधों का हिन्दुस्तान 

रोज यूँ कोसें सरकार 
पर वोट करें ये दान 
गधों का हिन्दुस्तान