ना शिकवे रख ना गिले रख
दरमियाँ कुछ ना फासले रख
तन्हा जिन्दगी नहीं कटती है
मिलने जुलने के सिलसिले रख
देख दस्तक बहारों की हुई है
खिड़की-दरवाजे ज़रा खुले रख
तीरगी फिर तीरगी नहीं होगी
चराग घर में दो चार जले रख
आँखों से ही सही, जवाब दे ना
होठों को गर चाहे तो सिले रख
हिज्र में काम बहुत आयेंगे "राज"
साथ उनकी यादों के काफिले रख
एक एक शेर मन को छूता हुआ....बहुत सुन्दर गज़ल
जवाब देंहटाएंJandunia ji.....shukriya..yaha tak ane ke liye..
जवाब देंहटाएंSangeeta ji.....aap niyamit meri rachnao pe gaur karti hain.....aabhaar...yun hi aate rahel.... hausla badhate rahe....
aap dono ke liye duaaye... khush rahiye
आपकी पोस्ट अच्छी लगी, काफी खूबसूरत है
जवाब देंहटाएंसृजन जी....शुक्रिया....
जवाब देंहटाएंआप यहाँ तक आये और रचना पसंद की ... आभारी हूँ