लोकप्रिय पोस्ट

सोमवार, अक्टूबर 19, 2009

बज्म -ऐ- दिल अब उसके नाम से चलती है


ये मेरी धड़कन बहुत एहतराम से चलती है
बज्म -ऐ- दिल अब उसके नाम से चलती है

वो आयेंगे मेरी आगोश में कौन सी शब् को
यही बात तो अब हर इक शाम से चलती है

फलक पे माह भी अब्र के साए में मिलता है
चौदहवीं की रात, जब वो बाम से चलती है

निगाहें साकी को वाइजों, इल्जाम ना देना
मयकशों की जिन्दगी तो जाम से चलती है

वो पूछ लेता है जब, बीमारों का हाल यूँ ही
सच है के ये नब्ज फिर आराम से चलती है

मोहब्बत के सिवा और अब फ़साने नहीं हैं
अपनी हर ग़ज़ल इसी कलाम से चलती है

अपने हमखारों की तुम खैर खबर लेते रहो
उम्र सारी ये 'राज' दुआ सलाम से चलती है

रविवार, अक्टूबर 18, 2009

अब ये आहें कब मेरी असर लाती हैं



अब ये आहें कब मेरी असर लाती हैं
दिल से निकलती हैं, बिखर जाती हैं

आप मर भी जाओ, अपनी बला से
वो मय्यत में भी बन-संवर आती हैं

हमे समझाती है निगाहें वाइज जो
कभी मैकदे पे वो भी ठहर जाती हैं

नामाबार को देखूं तो अब करूँ क्या
ख़त में वो इन्कार ही भिजवाती हैं

नजरों को भी कुछ काम तो चाहिए
एक से हटे तो दूजे पे ठहर जाती हैं

रविवार, अक्टूबर 11, 2009

काफिरों के हक में भी, एक दुआ रखना



काफिरों के हक में भी, एक दुआ रखना
तुम जब भी अपने जेहन में खुदा रखना

तेरा अक्स जो तुझसे रूबरू रखा करे यूँ
मेरे जैसा ही तू कोई फिर आईना रखना

मौसम कितना भी गमजदा क्यूँ ना मिले
बहारें लौटेंगी यही कायम हौसला रखना

शब् भर सहर के लिए मुन्तजिर ना होना
अपने पहलू में छुपा के, बादे-सबा रखना

सफ़र लम्बा बहुत है मंजिल आसाँ नहीं है
हो सके तो साथ अपने एक कारवाँ रखना

कौन सितम भी किसी पे, ताउम्र करता है
उसकी जफ़ाओं पे भी तू वफ़ा-वफ़ा रखना

बड़ा मासूम है जमाने की रस्में नहीं जाने
याद कभी तू ना उसकी कोई खता रखना

ये इश्क का मसला है, बहुत नाजुक सा है
मिलने जुलने में तुम जरा फ़ासला रखना

कत्ल करे भी तो उस से सवाल ना करना
नाम उसकी ये भी "राज" एक अदा रखना

गुरुवार, अक्टूबर 08, 2009

मेरी जानिब से जब भी बहार गुजरी है



मेरी जानिब से जब भी बहार गुजरी है
कर के दिल को बड़ा, बेकरार गुजरी है

वो हंस के रूबरू, हुआ जो कभी गैर से
के ये जिन्दगी फिर तार-तार गुजरी है

ना जाने क्यूँ घर में इक सन्नाटा सा है
शाम-ओ-सहर यूँ तो हजार बार गुजरी है

उसपे तोहमत ना लगे, इसलिए चुप हूँ
पर लबों पे वो दास्ताँ बेशुमार गुजरी है

शायद वो संग पिघल जाएगा अश्कों से
आँख नम करके यही इंतजार गुजरी है

उसने जफा करी है, जिस दम "राज" से
उम्र सारी फिर सबपे बे-ऐतबार गुजरी है

मंगलवार, अक्टूबर 06, 2009

वो जो महफ़िल में हमसे कुछ परे बैठे हैं



वो जो महफ़िल में हमसे कुछ परे बैठे हैं
हम तो उनसे मिलने की आस धरे बैठे हैं

यूँ तो कभी होते नहीं वो हमख्याल हमसे
एक हम हैं जो जमाने से उनपे मरे बैठे हैं

हम तो शुमार करते हैं अजीजों में उनको
ना जाने क्यूँ वो हमसे अदावत करे बैठे हैं

के शायद किस्मत ही तंग है कुछ अपनी
सिवा हमारे ही यहाँ सब उनके वरे बैठे हैं

कभी तो होगा उनका रुख अपनी जानिब
यही इक ख्वाब"राज"आँखों में भरे बैठे हैं

गुरुवार, अक्टूबर 01, 2009

कुछ मौसम के फ़साने की बात करो



कुछ मौसम के फ़साने की बात करो
कुछ अपने दिल दीवाने की बात करो

इश्क की बातें तो यूँ सब किया करे हैं
कुछ तुम अलग ज़माने की बात करो

हर एक इल्जाम सर मेरे कर के तुम
चुपके से निकल जाने की बात करो

गर सदा नाकाम लौटे उस दर से तो
काफिरों से हाथ उठाने की बात करो

मजबूर हालात हों, कोई साथ ना दे
कुछ गैरों से भी निभाने की बात करो

सन्नाटा गली के मोड़ तक फैलने लगे
तुम घर में चराग जलाने की बात करो

'हीरों' ने हमे कभी काबिल नहीं समझा
"राज" अब संग आजमाने की बात करो

बुधवार, सितंबर 23, 2009

तुम्हे छूकर गुलाब कर दूंगा


तुम्हे छूकर गुलाब कर दूंगा
पूरा हर एक ख्वाब कर दूंगा

तुम हिज्र में शिकवे लिख लेना
मैं वस्ल में सब हिसाब कर दूंगा

तुमको शौक है ना माह होने का
अमावस में ये भी खिताब कर दूंगा

जब भी ग़ज़ल में तारे लिखूंगा
तुमको उसमे माहताब कर दूंगा

नजर कहीं न मेरी ही लग जाए
अपने आँखों को नकाब कर दूंगा

खुशगवार लम्हों को तुम पढ़ा करना
जीस्त को मुक़म्मल किताब कर दूंगा

अपने जख्मो की यूँ दास्ताँ कह देना
मैं मरहम कोई लाजवाब कर दूंगा

गुरुवार, सितंबर 17, 2009

जब भी ख़त में मौसम लिखना



जब भी ख़त में मौसम लिखना
मुझको उसमे सावन लिखना

खुद को कुरबत सब दे देना
मुझे हिज्र का आलम लिखना

इश्क में तेरे बन बैठे पागल
बात यही तुम हरदम लिखना

बादे सबा जब चले शहर से
आँखे अपनी पुरनम लिखना

सबसे मिलना हंसते रहना
मेरे जानिब सब गम लिखना

लौटूंगा मैं इक रोज देखना
इन्तजार बस कायम लिखना

बुधवार, सितंबर 09, 2009

इक रोज उसे यूँ ही, सीने से लगा लूँ मैं




सोचा करता हूँ ये तोहमत भी उठा लूँ मैं
इक रोज उसे यूँ ही, सीने से लगा लूँ मैं

हलकी हलकी बूंदें जो फलक पे बरसी हों
उसको मिलने फिर, इक शाम बुला लूँ मैं

आलम पे अब्रों का, जब साया बिखरा हो
मौसम की बाहों से इक लम्हा चुरा लूँ मैं

नींद मुझे जब भी उसकी बांहों में आये
ख्वाब सुनहरे सब पलकों में सजा लूँ मैं

हवा के झोंके से जो उसकी खुशबू आये
गुलशन के गुल को हमराज बना लूँ मैं

'राज' जो दिल में हैं तुम सुनने ना आओ
गज़लों में ही दिल की हर बात बता लूँ मैं

बुधवार, सितंबर 02, 2009

देता हूँ हर घड़ी अब मैं दुआ उसको



देता हूँ हर घड़ी अब मैं दुआ उसको
उसने ना करी पर मिले वफ़ा उसको

तारीक-ऐ-शब् हासिल हो मुझी को
नसीमे सहर पर बख्शे खुदा उसको

कदर करो गर कभी रहे रूबरू तुमसे
बिछड़ेगा तो रहोगे देते सदा उसको

अहदें किसी से तुम ना किया करना
जब तक के यूँ पाओ ना निभा उसको

किसी से इश्क हो तो चुप नहीं रहना
थाम के कलाई बस देना बता उसको

लबों पे कभी कोई मुस्कान खिला दे
उसे दुआ करना कहना भला उसको

मौसम जो तुमसे कुछ यूँ रूठा बैठा है
सब्ज रुतो में 'राज' लेना बुला उसको