लोकप्रिय पोस्ट

शनिवार, सितंबर 17, 2011

ग़ज़ल बना दी इश्क, मुहब्बत, रुसवाई ने



मीठा मीठा इक दर्द उठाया है तन्हाई ने 

जिक्र जो उसका छेड़ दिया है पुरवाई ने


हँसता है गर दरिया, खुश ना जानो तुम 

जाने कितना दर्द छुपा रखा है गहराई ने


हिचकी भी मुझको अब ना आती उतनी 

याद भी कम करवा दी शायद मंहगाई ने 


ये चाँद बहुत कम आँगन में आता है मेरे 

जाने क्या-२ सिखलाया है शब् हरजाई ने 


हमको लफ़्ज़ों की किमियागीरी नहीं पता 

ग़ज़ल बना दी इश्क, मुहब्बत, रुसवाई ने

बुधवार, सितंबर 14, 2011

खुशगवार से गम-गुज़ारों की बात है



शब्-जुगनू, चाँद-सितारों की बात है 
शायद इश्क के सब मारों की बात है

बयान लफ़्ज़ों में कर तो दूँ समझोगे 
ये मुहब्बत है यार इशारों की बात है

अब के रुत में फिर अजब रंग होगा 
सेहरा की जानिब बहारों की बात है 

उसका मेरी जिंदगी में होना कुछ यूँ 
जैसे दरिया के दो किनारों की बात है 

हिज्र, तन्हाई, ये अश्क और रुसवाई 
बस मैं और मेरे कुछ यारों की बात है 

मेरी ग़ज़ल के किरदारों में देख लेना 
खुशगवार से गम-गुज़ारों की बात है 

रविवार, सितंबर 11, 2011

तेरी दुआ से कितनी बरकत है आजकल




शब् की तो अच्छी सियासत है आजकल
घर को तीरगी से ही मुहब्बत है आजकल

उसे भूल चुके हैं पर हिचकियाँ नहीं जातीं
दिल की ये भी अजीब हरकत है आजकल

ख्वाब. खलिश, चुभन, दर्द, यादें, बेबसी
इश्क में लगी कैसी तोहमत है आजकल

सोते से बेसबब ही जाग पड़ता हूँ मैं यूँ ही
नींद में जाने कैसी ये वहशत है आजकल

और हमारे आँगन में भी दरिया बरसा करे
पर खुदा की कहाँ हमपे रहमत है आजकल

अपनी परेशानी में ही इजाफा करते हैं बस
देख तेरी दुआ से बहुत बरकत है आजकल

शनिवार, सितंबर 10, 2011

आँखें......


दिल के दर्द-ओ-गम का बयान हैं आँखें
कभी ज़मीं तो कभी आसमान हैं आँखें

जाने क्या क्या अफसाने लिखे हैं इनमे
कौन कहता है इबारत आसान हैं आँखें

कुर्बत के लम्हों में खिलते गुलाब के जैसी
हिज्र के मौसम में होती बियाबान हैं आँखें

जब से गया है वो मरासिम तोड़ कर सारे
उसकी याद में रहती बहुत परेशान हैं आँखें

जब तक हैं खामोश तो खामोश ही रहेंगी
जिद पे आ जाएं तो फिर तूफ़ान हैं आँखें

गुरुवार, सितंबर 08, 2011

मेरी तरह वो शख्स भी तन्हा बहुत है



ये बात और है के आजकल हँसता बहुत है 
पर मेरी तरह वो शख्स भी तन्हा बहुत है 

उसकी इबादत करूँ तो क्यूँ हैराँ है ज़माना
उसका चेहरा जो खुदा से मिलता बहुत है 

उसके इंतज़ार में तो यूँ सदियाँ गुजार देंगे 
उसकी याद का हमे इक-2 लम्हा बहुत है 

मजबूरे-हालात था जो वफ़ा न कर सका 
मेरी निगाह में मगर वो अच्छा बहुत है 

"तुम मेरी जिन्दगी से कहीं जा नहीं रहे"
उसका मुझसे इतना बस कहना बहुत है 

ग़ज़ल के लिए 'राज़' नए उन्वाँ क्या लायें 
बस इक उसका नाम ही लिखना बहुत है 

शुक्रवार, सितंबर 02, 2011

दीवाने को तो सब अच्छा लगे है



हर इक चेहरे में तेरा चेहरा लगे है 
हिज्र में मुझको सब सेहरा लगे है 

मेरी हर सदा नाकाम लौट आयी
मुझे तो ये खुदा भी बहरा लगे है 

जाग उठा हूँ अचानक सोते-सोते 
शायद तेरी याद का पहरा लगे है 

खारों से रफाकात हुयी है जब से 
इन फूलों का ज़ख्म गहरा लगे है 

इस किनारे से उस किनारे तलक 
ये दरिया भी बहुत प्यासा लगे है 

उसकी हंसी पे मत जाइए "राज़"
दीवाने को तो सब अच्छा लगे है 

मंगलवार, अगस्त 16, 2011

खूबसूरत लफ़्ज़ों का फ़कीर नहीं हूँ मैं...



सच है के ग़ालिब, जौक, मोमिन, मीर नहीं हूँ मैं 
हाँ, पर खूबसूरत लफ़्ज़ों का भी फ़कीर नहीं हूँ मैं

मेरे जज्बों की भी कद्र होगी तुम मेरे बाद देखना 
क्या हुआ, जो के, नीरज, राहत, बशीर नहीं हूँ मैं 

मेरे कहे पे तो सुलग उठता है ये ज़माना ही सारा 
क्या करूँ आदतन मजबूर जो हूँ, कबीर नहीं हूँ मैं 

बहुत नाजुक, बहुत मासूम है, अंदाजो-बयां मेरा 
छू कर देखो मोम हूँ, कोई दहकता तीर नहीं हूँ मैं 

माना की ग़ज़ल है तीखी ये और कड़वे हैं शेर मेरे 
पर अहसास मेरे भी दिल में हैं, बे-पीर नहीं हूँ मैं 

शनिवार, अगस्त 13, 2011

फिर से मोहब्बत के वो ज़माने आ जाएँ



फिर से मोहब्बत के वो ज़माने आ जाएँ 
गर कैस जैसे कुछ और दीवाने आ जाएँ 

कभी वो बे-हिजाब बाम पे चल क्या पड़े  
ये चाँद सितारे सब जश्न मनाने आ जाएँ 

कोई परिंदा छत पे भले चहके ना चहके 
पर जिसे चाहें वो किसी बहाने आ जाएँ 

गर हो फलक के अब्र से बूंदों के करिश्मे 
सहरा में भी फिर मौसम सुहाने आ जाएँ 

आँखों की तश्नगी को भी आराम हो नसीब 
याद जो उसकी, पलक छलकाने आ जाएँ 

शब्-ए-गम की इन्तेहाँ भी हो किसी रोज 
सुबहें खुशियों की जो मुस्कराने आ जाएँ 

बुधवार, अगस्त 03, 2011

पहले ज़ख्मों पर थोड़ा नमक लगा दीजिये



पहले ज़ख्मों पर थोड़ा नमक लगा दीजिये 
फिर जी भरकर आप मुझको दुआ दीजिये 

और कौन यहाँ काफिर है कौन है मुसलमाँ
कभी मिलें गर जो ये मुझे भी बता दीजिये 

मेरी तासीर आब जैसी है पता चल जाएगा 
बस इक बार खुद को मुझमे मिला दीजिये 

कभी जो आँखों में मेरी उसके ख्वाब मिले 
जो चोर की हो वो ही मुझको सज़ा दीजिये  

जिसे लग गया हो आजार-ए-इश्क यहाँ पे 
उसे फिर क्या दुआ दीजिये के दवा दीजिये 

मकता भी संभल जाएगा, खूब शेर जमेंगे  
फ़िक्र बहर की आप,ग़ज़ल से हटा दीजिये 

गुरुवार, जुलाई 21, 2011

"सुबह के ५ बजे और याद उनकी......."


07/07/2011 सुबह ५ बजे जब रात ढली नहीं थी और सहर चली नहीं थी...
यूँ ही जेहन के दरिया में किसी का ख्याल मचल गया.... 
लफ़्ज़ों की कश्ती को सफहों के साहिल पे उतार लाया था.....
वही आपकी पेश-इ-खिदमत है..... 
इसे पढ़ते समय वक़्त का ख्याल जरुर रखियेगा.. "सुबह के ५ बजे और याद उनकी......."




शब् की सुर्खी कुछ उतर जाए तो चली जाना 
खुशबु फूलों से यूँ बिखर जाए तो चली जाना

अभी भी आसमाँ पे चांदनी छिटकी है जरा सी 
सहर लेकर के इसे जो घर जाए तो चली जाना

देखो तो मौसम भी गुलाबी हुआ नहीं है अभी 
रंगत कुछ इसकी निखर जाए तो चली जाना

अभी तो ये लफ्ज़ अंगड़ाइयां ही ले रहे हैं मेरे 
ग़ज़ल इनसे कोई संवर जाए तो चली जाना