लोकप्रिय पोस्ट

सोमवार, दिसंबर 28, 2009

जिंदगी अब मेरी गुनाह हो गयी


ग़मों की दौलत बेपनाह हो गयी
जिंदगी अब मेरी गुनाह हो गयी

भटका बहुत मंजिल के लिए मैं
पर हर राह यहाँ गुमराह हो गयी

वही दिनों-रात, वही-शामो सहर
बस कम उसकी निगाह हो गयी

वो खफा हुआ, दुनिया लुट गयी
बेमुकाम फिर मेरी आह हो गयी

शब् की सूरत सा हमदम मिला
तारीकियों की अब चाह हो गयी

मर मर के जिए, जी जी के मरे
कुछ यूँ ही उम्र निबाह हो गयी

रविवार, दिसंबर 27, 2009

मैं जिसके लिए उम्र भर दीवाना रहा


मैं जिसके लिए उम्र भर दीवाना रहा
एक वो ही मेरे प्यार से अंजाना रहा

फजाओं में भी खिजा का आलम रहा
बस मेरा ही घर उसका निशाना रहा

हमी से हर अदावत निभा रखी उसने
रकीबों के घर यूँ तो आना जाना रहा

हमने ना सीखी जफा पे जफा करना
वफाओं का चलन हमने पुराना रहा

जख्म खाए दिलों पे औ खामोश रहे
कुछ यूँ भी उल्फत का निभाना रहा

एक मुद्दत से उसकी कुर्बत को तरसे
उमर भर हिजर का ही ज़माना रहा

छोड़ आये थे जिसके लिए घर अपना
वो कूचा औ शहर हमसे बेगाना रहा

बुधवार, दिसंबर 23, 2009

मयकशी मेरी आदत मुझे बदहवाश रहने दे


अपनी खुशबू का साँसों में अहसास रहने दे
जो कुछ है बस यही तो है मेरा खास रहने दे

मिल के बिछड़ना फिर बिछड़ के मिलना यूँ
उम्र भर के लिए आँखों में ये तलाश रहने दे

ना मांग लेना अपनी आहों के लम्हे उधार में
एक यही तो बची है दौलत मेरे पास रहने दे

माना के आब सा जुनूँ रखते हो जज्बात में
पर मैं तो हूँ सहरा मुझमे मेरी प्यास रहने दे

नहीं होना शामिल मुझे वाइजों की जात में
मयकशी मेरी आदत मुझे बदहवाश रहने दे

सोमवार, दिसंबर 21, 2009

मेरे जख्मो पे नमक लगाने तो आएगी


मेरे जख्मो पे नमक लगाने तो आएगी
चलो वो मिलने किसी बहाने तो आएगी

मयकशी से इश्क का ये नशा कम करेंगे
ऐसे ही अपनी अक्ल ठिकाने तो आएगी

शब् भर उसकी याद में ना जागा करेंगे
बादे-सबा चलेगी सहर उठाने तो आएगी

काम सय्याद का किये जायेंगे अब हम
कोई बुलबुल यूँ कभी निशाने तो आएगी

ना रहतीं बहारें रूठी ज्यादा दिनों तलक
रुत जरुर कोई समर उगाने तो आएगी

सोचता हूँ "राज" उसके लिए भी रो लूँ
पशेमाँ होके एक रोज मनाने तो आएगी

सोमवार, दिसंबर 07, 2009

किसे भूल जाऊं और किसे याद रखूं


किसे भूल जाऊं और किसे याद रखूं
सोचता हूँ खुद को ही बस बर्बाद रखूं

और जो मंज़र मुझे रुलाया करते हों
उम्र भर उनको जेहन में आबाद रखूं

वो मुझे दुआ में बद्दुआ देती रहा करे
पूरी हो उसकी दुआ मैं फ़रियाद रखूं

अपने महबूब का सजदा किया करूँ
खुदा को भी अब तो उसके बाद रखूं

नहीं होना मुझे शायर तुम जैसा यारों
बहर से अपनी ये ग़ज़ल आजाद रखूं

मंगलवार, दिसंबर 01, 2009

जिन्दगी अब मुझको खराब सी लगती है


मयकश के जामों की शराब सी लगती है
जिन्दगी अब मुझको खराब सी लगती है

जिसको भी देखो लूटने को बेचैन हुआ है
तवायफ के हुश्न-ओ-शबाब सी लगती है

रोज इबादत यूँ तो उस खुदा की करता हूँ
फिर भी मुझे बंदगी अजाब सी लगती है

मुहब्बत की ये पहेली कुछ अजब रही है
सवाल पे सवाल, बेहिसाब सी लगती है

कुसूर उन निगाहों का है या खता मेरी है
के शाम ढलके भी आफताब सी लगती है

इश्क में तबाही के मंजर क्या हुए "राज"
मेरी सूरत बस उनके जवाब सी लगती है

मंगलवार, नवंबर 24, 2009

लिखता हूँ इक ग़ज़ल के बहर चाहिए



लिखता हूँ इक ग़ज़ल के बहर चाहिए
ये शब सुर्ख बहुत है अब सहर चाहिए

क़त्ल करके भी वो कातिल रोता फिरे
अपने इश्क में कुछ ऐसा हुनर चाहिए

रुदादे गम कुछ यूँ सबसे कह देना तुम
के नम आँखें लिए हर इक बशर चाहिए

जो आंधियां भी आयें तो सहमी सी फिरें
आँगन में मुझको बेख़ौफ़ शजर चाहिए

ले-ले कर हिचकियाँ दम निकले उनका
यादों में अपनी कुछ ऐसा असर चाहिए

हमारे रकीबों से उनकी बनती है तो बने
पर हमसे ही धड़के उनका जिगर चाहिए

यक-ब-यक 'राज' जो कभी चार हो जाएँ
झुक जाएँ फिर शर्म से, वो नजर चाहिए.

शनिवार, नवंबर 14, 2009

इश्क में कुछ यूँ दिल पे असर होता है


इश्क में कुछ यूँ दिल पे असर होता है
शब् का आलम भी जैसे सहर होता है

तूफां से गुजरता है जब बेखौफ शजर
तब जाके कहीं शाखों पे समर होता है

तू क्या कहती है के, मैं जुदा हूँ तुझसे
चोट लगती है तुझे, दर्द इधर होता है

मिलते हैं कभी किताबों में गुलाब तेरे
रात भर फिर खुशबू का सफ़र होता है

मुहब्बत गुनाह ऐसा है, के उम्र भर रहे
बस कभी तेरे तो कभी मेरे सर होता है

कैसे यकीन मैं खुद की किस्मत पे करूँ
मुझे हर घडी तुझे खोने का डर होता है

सच है के सुकूँ बहुत मिलता है जान के
हिज्र का मातम जो अब तेरे घर होता है

रविवार, नवंबर 08, 2009

दर्द की इस दिल में एक फुहार चल पड़ी थी


दर्द की इस दिल में एक फुहार चल पड़ी थी
गुलिस्ताँ से रूठ कर जब बहार चल पड़ी थी

आसमाँ तलक मुझे बस सन्नाटा ही मिला
नजर होके जब घर से बेकरार चल पड़ी थी

आँखों में बेसबब ही ख्वाब आते जाते रहे थे
वो नजर करके कैसा कारोबार चल पड़ी थी

जाने क्या जिद के चराग जलता रहा घर में
ये हवा तो उसकी जानिब तैयार चल पड़ी थी

शहर का शहर अजनबी सा लगने लगा मुझे
चंद लम्हें क्या वो साथ में गुजार चल पड़ी थी

हयात से कभी कोई गुजारिश नहीं थी "राज"
तो वो भी देके, इश्क ऐ आजार चल पड़ी थी.

गुरुवार, अक्टूबर 29, 2009

दर्द का मौसम भी एक रोज गुजर जाएगा


दर्द का मौसम भी एक रोज गुजर जाएगा
तेरे आने से जर्रा जर्रा तक निखर जाएगा

जब मेरी हसरतें नाकाम सदा सी लौटेंगी
जहन-ओ-दिल से ये खुदा का डर जाएगा

मुंतजिर कितना था ये दिल सहर के लिए
शब् भर जगा भी था, पर अब घर जाएगा

और तूफां कभी कोई ताउम्र नहीं टिकता
हौसलें गर हैं तो हर दरिया उतर जाएगा

वस्ल की रात को दोनों लिपट के रोयेंगे
समां आलम में ये फिर रात भर जाएगा

आंसुओं की फसलें अब हम उगाते नहीं
इस सहरा में भी मुस्काता शजर जाएगा